Ward member shot dead in Bihar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 7:05 am
Location
Advertisement

बिहार में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या

khaskhabar.com : गुरुवार, 21 जनवरी 2021 12:09 PM (IST)
बिहार में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या
समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में अपराधियों ने वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नही हो पाया है। दलसिंहसराय के थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मिश्र ने गुरुवार को बताया कि मालपुर गाव के वार्ड संख्या सात के सदस्य (पंच) कैलाश साह (42) बुधवार की रात अपनी आटा चक्की की दुकान बंद कर वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने इनके सिर पर गोली मार दी।

गोली चलने की आवाज सुनने के बाद जुटे ग्रामीण इन्हें घायल अवस्था में समस्तीपुर सदर अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement