Villagers beaten, accused of rape in UP, killed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 3:40 pm
Location
Advertisement

उप्र में दुष्कर्म के आरोपी को ग्रामीणों ने पीटा, मौत

khaskhabar.com : सोमवार, 08 मार्च 2021 12:55 PM (IST)
उप्र में दुष्कर्म के आरोपी को ग्रामीणों ने पीटा, मौत
कानपुर (उत्तर प्रदेश)। कानपुर के सचेंडी क्षेत्र में दुष्कर्म के एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। पिटाई में बुरी तरह घायल हुए आरोपी ने दम तोड़ दिया है। पता चला है कि आरोपी सुबोध बाजपेयी ने एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया था। घटना शनिवार को तब हुई, जब महिला पास के खेत में गई थी। इसके बाद महिला के परिजनों ने सुबोध की पिटाई की और फिर उसे पुलिस को सौंप दिया। आरोपी को चौबेपुर में एक अस्थायी जेल में रखा गया, जहां रविवार को उसकी मृत्यु हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा है, "शव परीक्षण से पता चलेगा कि आरोपी की मौत गंभीर चोटों के कारण हुई है या किसी और कारण से हुई है। पीड़ित महिला और आरोपी दोनों एक ही गांव के निवासी थे। महिला पास के खेतों में गई थी तभी सुबोध ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने घर लौटकर अपने परिवार के सदस्यों को यह बात बताई तो उन्होंने सचेंडी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई।"


उन्होंने आगे बताया, "इस बीच ग्रामीणों ने आरोपी को खोजना जारी रखा और शनिवार को उसे पकड़ लिया। फिर उसके साथ मारपीट करने के बाद स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। सुबोध की मौत का असल कारण जानने के लिए हम जांच कर रहे हैं।"


आरोपी के परिवार ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है।


--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement