Vigilance team arrested one Patwari and two ASI for taking bribe-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 2:09 pm
Location
Advertisement

विजिलेंस टीम ने एक पटवारी और दो एएसआई को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

khaskhabar.com : बुधवार, 22 जनवरी 2020 10:49 PM (IST)
विजिलेंस टीम ने एक पटवारी और दो एएसआई को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
चंडीगढ़। विजिलेंस ब्यूरो ने बुधवार को तीन विभिन्न मामलों में एक पटवारी और दो सहायक सब इंस्पेक्टरों (ए.एस.आई.) को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह खुलासा करते हुए पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हलका ज़ैद, तहसील भुलत्थ, जि़ला कपूरथला में तैनात पटवारी परमजीत सिंह को मनजीत सिंह की शिकायत पर 20,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। शिकायतकर्ता मनजीत सिंह विजिलेंस ब्यूरो के पास आया और उन्होंने दोष लगाया है कि पटवारी उसकी ज़मीन के इंतकाल के लिए 30,000 रुपए रिश्वत की मांग कर रहा है। उसकी जानकारी की तस्दीक करने के बाद एक विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और दोषी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता के पास से 20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू करके मौके पर ही गिरफ़्तार कर लिया गया।

एक अन्य मामले में विजिलेंस ने ए.सी.पी. जालंधर वेस्ट के रीडर ए.एस.आई. राजेश कुमार को रंगे हाथों काबू कर लिया। प्रवक्ता ने बताया कि दोषी को जालंधर के ट्रैवल एजंट राहुल वाधवन की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया था। इस मामले में शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो के पास शिकायत की और दोष लगाया है कि ए.एस.आई. राजेश कुमार पुलिस वेरिफिकेशन मामले में उसका पक्ष लेने के लिए 5000 रुपए की मांग कर रहा है। उसकी जानकारी की तस्दीक करने के बाद एक विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में दोषी ए.एस.आई. को शिकायतकर्ता के पास से 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू करके मौके पर ही गिरफ़्तार कर लिया गया।

इसी तरह एक अन्य मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने तरन तारन जि़ले की पुलिस पोस्ट ठोडा में तैनात ए.एस.आई. महल सिंह को गिरफ़्तार किया है। प्रवक्ता ने आगे कहा कि मुलजि़म ए.एस.आई. को अड्डा नूरदी जि़ला तरन तारन के बलदेव सिंह महंत की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया था। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो के पास इल्ज़ाम लगाया है कि ए.एस.आई. महल सिंह उसी डेरे, जहां से उसे बेदख़ल किया गया था, में सुरक्षित वापसी की इजाज़त देने और इसके रिश्तेदारों के साथ समझौता करवाने के बदले 10,000 रुपए की मांग कर रहा था। उसकी जानकारी की तस्दीक करने के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में दोषी ए.एस.आई. को शिकायतकर्ता से 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू करके मौके पर ही गिरफ़्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार रोकथाम एक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत तीनों मुलजि़मों के खि़लाफ़ क्रमवार वी.बी थाना जालंधर और अमृतसर में केस दर्ज किए गए हैं। इस सम्बन्धी अगली कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement