Vigilance team arrest ASI for taking bribe -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 2:36 pm
Location
Advertisement

विजिलेंस ने रिश्वत लेते एएसआई को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

khaskhabar.com : मंगलवार, 03 दिसम्बर 2019 4:13 PM (IST)
विजिलेंस ने रिश्वत लेते एएसआई को रंगे हाथों किया गिरफ्तार
चंडीगढ़। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने घल्ल खुर्द पुलिस चौंकी जिला फिऱोज़पुर में तैनात ए.एस.आई. मलकीत सिंह को 3000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त ए.एस.आई को शिकायतकर्ता सतनाम सिंह निवासी गांव करमूवाला, जि़ला फिऱोज़पुर की शिकायत पर पकड़ा है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में बताया कि उक्त ए.एस.आई. द्वारा चल रहे पुलिस केस में राज़ीनामा कलमबद्ध करने के बदले 5,000 रुपए की मांग की गई है और सौदा 3,000 रुपए में तय हुआ है।
विजिलेंस द्वारा शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी ए.एस.आई. को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 3,000 रुपए की रिश्वत लेते मौके पर ही पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजिलेंस ब्यूरो के थाना फिऱोज़पुर में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्रवाई आरंभ कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement