Uttar Pradesh : Acid thrown on rape victim for refusing to withdraw case in Muzaffarnagar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 12:32 pm
Location
Advertisement

UP : दुष्कर्म पीडि़ता पर तेजाब से हमला, बना रहे थे मामला वापस लेने का दबाव

khaskhabar.com : रविवार, 08 दिसम्बर 2019 11:51 AM (IST)
UP : दुष्कर्म पीडि़ता पर तेजाब से हमला, बना रहे थे मामला वापस लेने का दबाव
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश से एक बार फिर महिला हिंसा की एक और वारदात सामने आई है जिसमें चार आदमियों ने एक महिला पर तेजाब से हमला किया है। ये आरोपी पीडि़ता पर उनके खिलाफ दर्ज दुष्कर्म की शिकायत को वापस लेने का दबाव बना रहे थे और जब युवती ने ऐसा करने से इंकार कर दिया तो उस पर आरोपियों ने तेजाब फेंक दिया।

इस हमले में महिला तीस प्रतिशत तक जल गई है और फिलहाल मेरठ के अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। शाहपुर थाने के क्षेत्राधिकारी गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने कहा, ये चारों आदमी बुधवार की रात को महिला के घर में जबरन घुस गए और वहां इन्होंने महिला पर तेजाब फेंक दिया क्योंकि महिला ने उनके खिलाफ यहां के एक अदालत में चल रहे दुष्कर्म के मामले को वापस लेने से इंकार कर दिया था। त्रिपाठी ने कहा कि अपराध को अंजाम देने के बाद ये चारों आरोपी फरार है लेकिन इन्हें जल्द ही गिफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement