UP high school student gang-raped, stabbed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 5:21 pm
Location
Advertisement

उत्तर प्रदेश में हाईस्कूल छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद चाकू मारा गया

khaskhabar.com : बुधवार, 24 फ़रवरी 2021 3:32 PM (IST)
उत्तर प्रदेश में हाईस्कूल छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद चाकू मारा गया
गोंडा। उत्तर प्रदेश में लड़कियों के साथ अपराध होने का सिलसिला जारी है। ताजा वाकया उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां हाई स्कूल की छात्रा के साथ चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसे चाकू मार दिया। लड़की मंगलवार शाम स्कूल से घर लौट रही थी, जब उसे चारों अरोपी खींचकर गन्ने के खेत में ले गए।

चारों में से एक उसके गांव का है, इन्होंने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसके हाथ पर चाकू मारकर घटना की जानकारी न देने की चेतावनी दी।

लड़की ने घर लौटकर अपने माता-पिता को बताया जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

मनकापुर पुलिस स्टेशन के पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि चारों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म के लिए और पोक्सो अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों और पीड़िता के परिवारों के बीच विवाद था।

अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement