UP BJP MLA accused of rape by widow-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

BJP विधायक पर विधवा से दुष्कर्म का आरोप

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 फ़रवरी 2020 2:55 PM (IST)
BJP विधायक पर विधवा से दुष्कर्म का आरोप
भदोही (उत्तर प्रदेश)। राज्य के बजट सत्र से सिर्फ दो दिन पहले भदोही जिले की एक विधवा ने भाजपा विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी व छह अन्य पर सालों से यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। इस घटना से सत्तारूढ़ योगी आदित्यनाथ सरकार की परेशानी बढ़ने की संभावना है। भदोही के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राम बदन सिंह ने कहा, "महिला भाजपा विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी के भतीजे से 2014 में मिली। उसका कहना है कि उनके द्वारा उसका शादी के बहाने कई सालों से शोषण किया गया। महिला के पति की 2007 में मौत हो गई थी।" शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि भतीजे ने उसे 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान करीब एक महीने तक भदोही के एक होटल में रखा, जहां उससे विधायक व उसके परिवार के अन्य लोगों ने दुष्कर्म किया।
मामले को आगे की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौंप दिया गया है।
मामला अभी दर्ज किया जाना है।
उत्तर प्रदेश का बजट सत्र गुरुवार को शुरू हो रहा है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement