Unknown thieves flew away gold chain of two women in jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 19, 2024 3:01 pm
Location
Advertisement

श्रीमद्भागवत कथा सुनने गई दो महिलाओं की सोने की चेन ले उड़े अज्ञात चोर

khaskhabar.com : शनिवार, 22 फ़रवरी 2020 8:39 PM (IST)
श्रीमद्भागवत कथा सुनने गई दो महिलाओं की सोने की चेन ले उड़े अज्ञात चोर
टोंक। भूतेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में शनिवार को प्रसादी वितरण के दौरान अज्ञात चोर दो महिलाओं की सोने की चेन तोड़ ले गए।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक टोंक में श्रीराम स्नेही सम्प्रदाय के राष्ट्रीय संत रामप्रसाद महाराज भूतेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में भागवत कथा कर रहे है। जहां शनिवार को प्रसादी के दौरान मेहंदी बाग़ टोंक निवासी सीता देवी विजय की दो तोला सोने की चेन और हाउसिंग बोर्ड निवासी उषा विजयवर्गीय की 20 ग्राम सोने की चेन कोई अज्ञात चोर गले से पार कर ले गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement