Unknown assailants shot dead in Gurugram-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 7:27 pm
Location
Advertisement

गुरुग्राम में अज्ञात हमलावरों ने युवक की गोली मारकर हत्या की

khaskhabar.com : शनिवार, 27 मार्च 2021 08:31 AM (IST)
गुरुग्राम में अज्ञात हमलावरों ने युवक की गोली मारकर हत्या की
गुरुग्राम। गुरुग्राम के धनकोट गांव में शुक्रवार सुबह एक 26 वर्षीय व्यक्ति की अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, पीड़ित की पहचान शुभम के रूप में हुई, जो गुरुग्राम की देवीलाल कॉलोनी का निवासी था।

गुरुग्राम के पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकेन ने कहा, पुलिस को शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे घटना की जानकारी मिली। इसके बाद जल्द ही एक पुलिस टीम सबूत जुटाने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ झज्जर-फरुखनगर रोड पर पहुंची।

मृतक का शव सड़क पर पड़ा था। पुलिस ने कहा कि पीड़ित के सिर पर एक गोली लगी थी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बोकेन ने कहा, पुलिस ने उसके फोन की मदद से मृतक की पहचान की है और उसके परिवार के सदस्यों को इस घटना के बारे में सूचित किया गया है। हत्या के पीछे का उद्देश्य अभी पता नहीं चला है। पीड़ित किसी अपराध में शामिल था या फिर उसकी कोई दुश्मनी थी, इसके बारे में पूरी जांच के बाद ही पता चल पाएगा। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement