Two people, including elderly, committed suicide in Sodala, Jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर के सोडाला में बुजुर्ग सहित दो जनों ने की आत्महत्या

khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 अगस्त 2020 2:08 PM (IST)
जयपुर के सोडाला में बुजुर्ग सहित दो जनों ने की आत्महत्या
जयपुर। सोडाला इलाके में बुजुर्ग व्यक्ति सहित दो जनों ने आत्महया कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक त्रिभुवन (26) पुत्र रामकिशन गणपति विहार सोडाला का रहने वाला था। घटनाक्रम के मुताबिक, रात को उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजन कमरे में उसे बुलाने पहुंचे, तो त्रिभुवन फंदे से लटका मिला। परिजनों ने तुरंत फंदा काटकर उसे नीचे उतारा और तुरंत एसएमएस अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मेडिकल इत्तला पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि त्रिभुवन मजदूरी का काम करता था। इधर, आजाद नगर सोडाला निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग आशु सिंह ने आत्महत्या कर ली। वह सिरसी रोड पर टैंट हाउस चलाते थे। घटनाक्रम के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे उसने अपने घर पर विषाक्त का सेवन कर लिया। तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उसे तुरंत एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान शाम को उसकी मौत हो गई। मृतक के पास से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें लिखा है कि सिरसी रोड पर रहने वाले कुछ लोग मुझे परेशान कर रहे है। जिसक कारण मैं अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement