Two crooks arrested with illegal weapons in Jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में अवैध हथियारों के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 अगस्त 2020 6:06 PM (IST)
जयपुर में अवैध हथियारों के साथ दो बदमाश गिरफ्तार
जयपुर। झोटवाडा थाना पुलिस ने अवैध हथियार लेकर घूमते दो बदमाशों को सोमवार रात गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक देशी कट्टा, पिस्टल व कारतूस बरामद किए है। पुलिस आरोपितों से अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि आम्र्स एक्ट में बदमाश मुजमील बेग (24) निवासी जवाहर नगर कच्ची बस्ती और अब्दुल करीम कुरैशी (35) निवासी उद्योग नगर झोटवाडा को गिरफ्तार किया गया है। देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि आलूदा मस्जिद के पास एक बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई कर संदिग्ध को धर-दबोचा। तलाशी में उसके पास अवैध हथियार मिला। पुलिस ने आरोपित मुजमील को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल व तीन कारतूस बरामद किए। वहीं, दूसरी कार्रवाई उद्योग नगर में कर आम्र्स एक्ट में बदमाश अब्दुल करीम कुरैशी को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से एक देशी कट्टा व दो कारतूस बरामद किए गए है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement