Two criminals who are absconding in different cases arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 7:02 am
Location
Advertisement

अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो अपराधी गिरफ्तार

khaskhabar.com : गुरुवार, 12 दिसम्बर 2019 6:28 PM (IST)
अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो अपराधी गिरफ्तार
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपी काफी लंबे समय से फरार थे और गिरफ्तारी से बच रहे थे।
पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने गुरुवार को यहां बताया कि पहले मामले में, पुलिस ने उत्तर प्रदेश के वसुंधरा, गाजियाबाद के निवासी जयपाल को गिरफ्तार किया है, जिसे वर्ष 2017 में न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। जयपाल के खिलाफ रोहतक में एक सिविल मामला दर्ज है जिसमें आरोपी अदालत के आदेश पर हाजिर नहीं हुआ था।
अन्य मामले में, गढ़ी बोहर निवासी तिलक नगर रोहतक में रहने वाले एक अन्य उद्घोषित अपराधी बंटी को पुलिस ने छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ वर्ष 2012 में आर्म्स एक्ट से संबंधित मामला दर्ज किया गया था। उक्त मामले में जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी फरार हो गया और अदालत में पेश नहीं हुआ। न्यायालय ने उसे वर्ष 2013 में उद्घोषित अपराधी घोषित किया।
उक्त आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए और आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement