Two accused sentenced to death on rape and murder of minor girl in Uttar Pradesh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 10:47 pm
Location
Advertisement

उत्तर प्रदेश: नाबालिग की दुष्कर्म के बाद बेरहमी से कर दी थी हत्या और अब...

khaskhabar.com : शुक्रवार, 10 जनवरी 2020 10:43 PM (IST)
उत्तर प्रदेश: नाबालिग की दुष्कर्म के बाद बेरहमी से कर दी थी हत्या और अब...
बरेली। करीब पांच साल पहले एक नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के आरोपियों को विशेष कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई है। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार विशेष पॉक्सो कोर्ट ने गुरुवार को जनवरी 2016 में नाबालिग से दुष्कर्म व उसकी हत्या के दो मुजरिमों को मौत की सजा सुनाई। कोर्ट ने 8 जनवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट ने दोनों पर 50-50 हजार का जुर्माना भी लगाया।
यह वारदात 29 जनवरी, 2016 को हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि लड़की का गला घोंटकर मारने से पहले, उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

मामले में पुलिस की जांच से ज्यादा आगे नहीं बढ़ सकी, लेकिन गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को दो व्यक्तियों मुरारी लाल और उमाकांत के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार किया और पूछताछ के दौरान उन्होंने अपराध कबूल किया। इस मामले में आरोप पत्र 2017 में दायर किया गया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement