Trouble pretext to remove tantric raped a woman-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 11:17 am
Location
Advertisement

परेशानी दूर करने के बहाने तांत्रिक ने महिला से किया दुष्कर्म

khaskhabar.com : सोमवार, 23 अक्टूबर 2017 10:19 AM (IST)
परेशानी दूर करने के बहाने तांत्रिक ने महिला से किया दुष्कर्म
बठिंडा। महिला की परेशानी दूर करने का बहाना कर एक तांत्रिक और उसके साथी ने दुष्कर्म किया। महिला को जब असलियत पता चली तो उसने थाने जाकर रिपोर्ट दी जिसके बाद तांत्रिक को गिरप्तार कर लिया जबकि उसका एक साथ फरार है।

घटना 15-16 अक्टूबर रात की है। जीआरपी के एसआइ जगदीश चंद्र ने बताया कि हरियाणा के डबवाली के पास स्थित एक गांव की महिला के पति और पुत्र की चार साल पहले मौत हो चुकी है। महिला ने घर में सुख शांति के लिए तांत्रिक महेंद्र निवासी गांव दादरी, जिला गौतमबुद्ध नगर उप्र से संपर्क किया। महेंद्र अपने ही गांव के सुनील के साथ पूजा करने के लिए पीडि़त महिला के घर गया। दोनों महिला को रात को किसी सुनसान जगह पूजा करने का झांसा देकर बठिंडा स्थित रामा मंडी ले गए। वहां रात के समय महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे छोड़ कर फरार हो गए। होश आने के बाद महिला रामा जीआरपी चौकी में पहुंची। एसआइ जगदीश चंद्र ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद 17 अक्टूबर को महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। उसका साथी सुनील फौजी फरार है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement