tonk news : attack on kawad yatra in Malpura, 10 wounded, missing 10-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 8:11 pm
Location
Advertisement

मालपुरा में कांवड़ यात्रियों पर हमला, 10 घायल, 10 लापता

khaskhabar.com : गुरुवार, 23 अगस्त 2018 6:20 PM (IST)
मालपुरा में कांवड़ यात्रियों पर हमला, 10 घायल, 10 लापता
टोंक। जिले के मालपुरा कस्बे में गुरुवार को बीसलपुर बांध से मालपुरा आ रही कांवड़ यात्रा पर सादात मोहल्ला में एक समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया। अचानक हुई इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। वहीं करीबन एक दर्जन कांवड़िये घायल हो गए। इस दौरान पुलिस की गाड़ी व रोडवेज बस पर भी पथराव किया गया और रोडवेज बस के कंडक्टर से भी मारपीट की। अचानक हुए पथराव से पुलिस बल भी पीछे हट गया। बाद में आरएसी जवानों ने मोर्चा संभाला। घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र दाधीच अतिरिक्त पुलिस बल लेकर मालपुरा रवाना हो गए।

जानकारी के अनुसार बीसलपुर बांध से जल लेकर मालपुरा के लिए गुरुवार सुबह कांवड़ यात्रा रवाना हुई थी। शाम को कांवड़ यात्रा सादात मोहल्ला से गुजर रही थी। इस दौरान अचानक एक समुदाय विशेष की ओर से मकानों से पथराव कर दिया गया। माजरा पुलिस समझ पाती उस दौरान ही पुलिस की गाड़ी सहित रोडवेज बस पर भी हमला बोल दिया गया।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement