thieves in temple in ajmer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तीन मंदिरों के ताले तोड़े, छत्र, तलवार व नगदी पार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 नवम्बर 2016 2:21 PM (IST)
तीन मंदिरों के ताले तोड़े, छत्र, तलवार व नगदी पार
अजमेर। जिले में अब मंदिर भी सुरक्षित नहीं हंै। चोरों ने नौ नंबर पेट्रोल पम्प चौराहे पर एक-दो नहीं पूरे तीन मंदिरों के ताले तोड़ डाले। चोरों ने मन्दिर में लगे चांदी के छत्र, तलवार सहित गल्ले को तोड़ कर हजारों की नगदी पार कर ली। अबचोरों ने मकानों को छोड़ मंदिरों की तरफ रुख किया है। शहर के व्यस्ततम मार्ग में से एक नौ नंबर पेट्रोल पम्प स्थित तीन मंदिरों पर गुरुवार रात को चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने माता के मंदिर का ताला तोड़ चांदी का छत्र व तलवार सहित गल्ले से हजारों की नकदी पार कर ली। चोरों ने पास ही रामदेव बाबा के मंदिर से भी छत्र और गल्ले से हजारों रुपए साफ कर लिए। शनि मंदिर में भी चोरों ने चोरी की कोशिश की। यहां दो ताले लगे हुए थे। इनमें से एक ही ताला चोर तोड़ पाए। जिससे वहां का सामान सुरक्षित रहा। मंदिर संयोजक राजेंद्र ने बताया कि यह शहर का सबसे व्यस्त चौराहा है। सामने ही पेट्रोल पम्प है। दिन-रात पुलिस की गश्त रहती है। इसके बावजूद चोरों ने मंदिर से चोरी कर ली। चोरी का मुकदमा अलवर गेट थाने में दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है। 43की महिला,दिल आया19के लडके पर,अंजाम भयानक

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement