Teacher arrested in Jaipur for raping a minor girl-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:54 am
Location
Advertisement

जयपुर में नाबलिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में आरोपित अध्यापक गिरफ्तार

khaskhabar.com : बुधवार, 20 जनवरी 2021 11:48 AM (IST)
जयपुर में नाबलिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में आरोपित अध्यापक गिरफ्तार
जयपुर। खोह नागोरियान थाना पुलिस ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में आरोपित अध्यापक को मंगलवार रात गिरफ्तार किया है। पुलिस फिलहाल आरोपित से पूछताछ कर रही है।

एसएचओ भवानी सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित परवेज आलम (21) करीम नगर खोह नागोरियान का रहने वाला है। गोनेर रोड निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपित परवेज एक निजी स्कूल में अध्यापक है।

उसकी नाबालिग बेटी से अध्यापक परवेज ने दुष्कर्म किया। गुमशुम रहने के दौरान परिजनों के दबाव बनाकर पूछने पर पीडि़ता ने आपबीती सुनाई। जिसके बाद 14 जनवरी को परिजनों ने थाने जाकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपित अध्यापक परवेज आलम को मंगलवार रात धर-दबोचा।

किशेारी से दुष्कर्म का आरोपित युवक पकड़ा - इधर, ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपित युवक को मंगलवार रात गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित राहुल शर्मा (21) राजीवपुरी ब्रह्मपुरी का रहने वाला है।

आमेर रोड निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपित राहुल शर्मा उसको होटल में ले गया, वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement