suicide by the husband after gave poision his wife and children -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 1:03 pm
Location
Advertisement

यहां हुए हादसे ने दहला दिया सभी का दिल...

khaskhabar.com : सोमवार, 10 अप्रैल 2017 7:36 PM (IST)
यहां हुए हादसे ने दहला दिया सभी का दिल...
हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ जंक्शन की खुंजा कॉलोनी में सोमवार को हुए एक हादसे से सभी का दिल दहला दिया। स्थानीय निवासी दर्शन सिंह नाम का एक व्यक्ति अपनी पति और बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी फंदे पर झूल गया।

जंक्शन की नई खुंजा के वार्ड तीन के लोग सोमवार को उस समय हैरत में पड़ गए, जब किराये के मकान में रहने वाले दंपती के शव संदिग्ध हालात में मिले। पति फंदे पर झूल रहा था तो पत्नी का शव चारपाई से बंधा हुआ था। मृतका के मुंह से झाग निकल रहा था। दंपती का मासूम बेटा-बेटी भी पास ही अचेतावस्था में पड़े थे। सूचना फैलने पर वार्ड में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों को राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रथमदृष्टया पुलिस पति-पत्नी की आपसी कलह को घटनाक्रम से जोडकऱ देख रही है। संभावना जताई जा रही है कि पति ने पत्नी को जहर दे खुद कमरे की छत में लगे सरिये से रस्सी बांधकर जान दे दी। फिलहाल शव जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।
जानकारी के अनुसार नई खुंजा वार्ड तीन निवासी एक महिला किसी कार्य से सोमवार सुबह करीब 10 बजे पड़ोस में रहने वाले दर्शन सिंह (35) पुत्र कालासिंह के घर गई। वहां का दृश्य देख उसके होश उड़ गए। दर्शन सिंह खुद फंदे पर झूल रहा था। पास ही चारपाई पर उसकी पत्नी सुनीता का शव पड़ा था। उसके मुंह पर झाग जमी हुई थी तथा हाथ-पैर चारपाई से बंधे हुए थे। पास ही एक चारपाई पर दंपती का बेटा दीपक व बेटी ज्योति बेहोश पड़े थे। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस उप अधीक्षक वीरेंद्र जाखड़, जंक्शन थाने के एएसआई लाल बहादुर व शंभूदयाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों बच्चों को इलाज के लिए चिकित्सालय भिजवाया। पड़ोसियों के अनुसार ये परिवार 15 दिन पहले ही इस घर में रहने आया था और उन्हें नहीं पता कि इस घटना के क्या कारण रहे हैं।


अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement