Stealing laptop from car-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कार का शीशा तोड़ कर ले गए लैपटॉप

khaskhabar.com: सोमवार, 15 अप्रैल 2019 6:41 PM (IST)
कार का शीशा तोड़ कर ले गए लैपटॉप
जयपुर। राजधानी में एक बार फिर गाड़ियों का शीशा फोड़कर उसमे रखा सामान चुराने वाली गैंग सक्रिय हुई है। गिरोह के लोग जवाहर सर्किल थाना इलाके में अस्थाई पार्किंग में खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़कर लैपटॉप चुरा ले गए। पुलिस मामला दर्ज कर घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जांच-अधिकारी एएसआई शिव शंकर ने बताया कि जवाहर नगर निवासी चैतन्य शाह ने मामला दर्ज कराया कि इलाके स्थित क्रिस्टल कोर्ट में शनिवार रात करीब 8 बजे शॉपिंग के लिए गया था। अपनी कार को वह बाहर ही रेलवे लाइन के पास अस्थाई पार्किंग में खड़ी कर गया। इस दौरान पीछे से अज्ञात ने उसकी गाड़ी का पीछे का शीशा तोडा और उसमे रखे दो बैग लेकर फरार हो गए। जब वह वापिस लौटा तो घटना का पता चला। थोड़ी दूरी पर दोनों बैग मिल गए लेकिन एक बैग में रखा लैपटॉप गायब मिला। जिसके बाद थाने जाकर मामला दर्ज कराया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement