Advertisement
स्टेशन मास्टर ने पारिवारिक कलह से तंग आकर फांसी लगाई
जोधपुर। रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के रूप में कार्यरत सागर जैन ने
देर रात फांसी का फंदा लगा आत्महत्या कर ली। पारिवारिक कलह से परेशान जैन
ने यह कदम उठाया। रातानाडा थाना क्षेत्र में रहने वाले जैन का परिवार जयपुर
गया हुआ था।
सागर जैन का परिवार इन दिनों उनके साथ नहीं रहकर जयपुर शिफ्ट हो गया था। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच रोजाना होने वाली कलह से परेशान हो पत्नी बच्चों को लेकर जयपुर चली गई। इसके बाद से जैन काफी परेशान चल रहे थे। आज सुबह उनके मकान का दरवाजा नहीं खुलने पर दूधवाले ने पड़ोसी को सूचित किया। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच दरवाजा तोड़ अंदर प्रवेश किया। अंदर कमरे में जैन का शव एक रस्सी के सहारे पंखे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को नीचे उतार महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। साथ ही उनके परिजनों को सूचना दी गई है। परिजनों के जोधपुर आने के पश्चात पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
Advertisement
जोधपुर
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement