Sohana police team manhandled, residents thrash rape accused-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 19, 2024 4:01 pm
Location
Advertisement

पीजी में रह रही युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com : रविवार, 28 अप्रैल 2019 4:45 PM (IST)
पीजी में रह रही युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
मोहाली। पंजाब के मोहाली स्थित सोहाना गांव में पीजी में रह रही एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ने 181 पर शिकायत देकर बताया था कि गांव सोहाना के सर्बजीत सिंह सरबा ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पीडि़ता ने बताया कि उसकी रूममेट नाइट ड्यूटी करती है और शुक्रवार रात वह पीजी में अकेली थी। करीब रात 1 बजे उसका दरवाजा खटखटाया गया तो उसने यह सोचकर दरवाजा खोला कि उसके सामने रहने वाली युवती उससे कभी-कभार पानी मांगने आती है। जब दरवाजा खोला तो बाहर सर्बजीत था, जिसने जबरन अंदर घुसकर उसका मुंह बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर परमजीत सिंह पम्मा के भाई बताया जा रहा है। पुलिस ने सर्बजीत को को दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सर्बजीत सिंह सरबा निवासी सोहाना के रूप में हुई है।

सोहाना थाना इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर खुशप्रीत कौर ने बताया कि युवती का मेडीकल करवाया गया है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए रिपोर्ट फोरेंसिक लैब भेजी गई है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने का, प्रयासों के चलते आईपीसी की धारा 376 व 506 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दे, सर्बजीत के खिलाफ पहले भी एक मामला दर्ज है और वह जमानत पर बाहर आया हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement