Advertisement
क्राइम न्यूज - अपहरण कर हत्या के मामले में छह बदमाश गिरफ्तार

इसके बाद आरोपी मालीराम ने अपने साथियों के साथ योजना बताई की रामधन का अपहरण कर उसका एक पैर तोड़ देते है, डर के मारे बिना रुपयों के ही राजीनाम हो जाएगा। योजना के तहत महिला मित्र के फ्लैट के बाहर सडक़ पर बातचीत के दौरान आरोपी मालीराम के साथी स्कोर्पियों गाड़ी लेकर आए और रामधन का अपहरण कर ले गए। दूसरी जगह ले जाकर आरोपियों ने बदले की भावना से सरियों व लोहे के पाईपों से रामधन के साथ जमकर मारपीट की। लहुलुहान हालत में अचेत होने पर मृत समझकर एनएच-52 चौमूं बाईपास पर बराला अस्पताल के पीछे सडक़ किनारे पटककर फरार हो गए।
इसके बाद अचेतावस्था में मिले रामधन की सांसे चलने पर उसे चौमूं अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला मित्र ने उसके भाई को कॉल कर इस बारे में बताया। गंभीरावस्था में रामधन को चिकित्सकों ने जयपुर रैफर कर दिया। रास्ते में रामधन ने अपने भाई को बताया कि महिला मित्र के साथ उसने चौमूं थाने जाकर छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कराया था। जिसके चलते राजीनामा करवाने का दबाव डालने के लिए फूलचंद सुण्डा, श्रवण गरेड, मालीराम सेपट, रामनारायण बराला, पिन्टू डागर, योगेश स्वामी, मोहन लाल सैनी, कैलाश यादव, राजू स्वामी ने उसका अपहरण कर हत्या की योजना बनाई थी। एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान रामधन की मौत हो गई। भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने नामजद हत्या का मामला दर्ज किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


