Shop in Shyam Nagar, Jaipur, panic-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर के श्याम नगर में दुकान धधकी, आग से दहशत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 03 जुलाई 2020 4:01 PM (IST)
जयपुर के श्याम नगर में दुकान धधकी, आग से दहशत
जयपुर। श्याम नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक दुकान में आग लगने से दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि न्यू सांगानेर रोड पर आईसीआईसी बैंक के पास स्थित एक दुकान में सुबह करीब साढ़े 9 बजे आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में दुकान को अपने आग्रोश में ले लिया। दुकान से भीषण आग की लपटों को उठाता देखकर इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चार दमकलों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है आग से दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। पुलिस प्रथमदृष्टया आग शोर्ट सर्किट से लगना मान रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement