Sawai Madhopur news : Hunters came in Khandar range, gun recovered-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 10:35 am
Location
Advertisement

खंडार रेंज में आए शिकारी, बारूद से भरी थी उनकी बंदूक

khaskhabar.com : मंगलवार, 03 जुलाई 2018 09:07 AM (IST)
खंडार रेंज में आए शिकारी, बारूद से भरी थी उनकी बंदूक
सवाई माधोपुर। खंडार रेंज के गांव बरनावदा इलाके में शिकारियों के आने की सूचना से वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों को यह सूचना बॉलेंटियर ने दी। इसके बाद वन विभाग के अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए।

जानकारी के अनुसार शिकारियों के आने की सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के गश्ती दल को देख शिकारी फरार
हो गए। इस दौरान वन विभाग की पुलिस ने शिकारियों के पगचिन्ह देखकर उन्हें तलाश किया। इस पर शिकार तो नहीं मिले, लेकिक बारूद से भरी उनकी बंदूक बरामद हुई। पुलिस बंदूक जब्त कर खंडार ले आई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement