sawai madhopur news : Bloody conflicts in Deoli village, many people injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 2:04 pm
Location
Advertisement

देवली गांव में हो गया खूनी संघर्ष, कई लोग हुए घायल

khaskhabar.com : शुक्रवार, 06 अक्टूबर 2017 1:14 PM (IST)
देवली गांव में हो गया खूनी संघर्ष, कई लोग हुए घायल
सवाई माधोपुर। जिले के बौंली थाना क्षेत्र के देवली गांव में गुरुवार देर रात आपसी रंजिश में दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। सूचना पर मौके पर पहुंची बौंली और मलारना डूंगर थाना पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल हुए एक पक्ष के छह से ज्यादा लोगों को सवाई माधोपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। खूनी संघर्ष के बाद देवली गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। मामले की नजाकत को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दशरथ सिंह ने घटनास्थल का मुआयना कर गांव में पुलिस जवान तैनात किए। वहीं डिप्टी सुभाष मिश्रा ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मामले की जानकारी ली। बौंली थाना पुलिस ने घायलों के पर्चा बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement