RSS worker killed for stalking girl in UP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:02 pm
Location
Advertisement

लड़की का पीछा करने पर आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या

khaskhabar.com : सोमवार, 16 सितम्बर 2019 12:19 PM (IST)
लड़की का पीछा करने पर आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या
मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में कथित रूप से एक लड़की का पीछा करने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। पुलिस ने कहा कि मामले में पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है और उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मामला शनिवार सुबह करवाड़ा गांव का है। पिता और पुत्र ने आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या कर दी क्योंकि वह कथित रूप से आरोपी की बेटी को लंबे समय से परेशान कर रहा था और उसका पीछा करता था।

मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिषेक यादव ने कहा कि आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। उन्होंने कहा कि हरसौली गांव के जंगल वाले इलाके से शव बरामद कर लिया गया है।

पंकज शनिवार सुबह घर से मोटरसाइकिल से अपने दोस्त सोनू के साथ निकल गया था। जिसके बाद उसे एक कॉल आया और उसने सोनू को लौट जाने के लिए कहा और कहा कि वह बाद में लौटेगा।

जब वह देर रात तक घर नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने उस स्थान पर खून के कुछ दाग देखे, जहां उसने सोनू को लौटने को कहा था। बाद में पंकज का शव जंगल से बरामद कर लिया गया। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement