Rs. Six lakh jewelery and cash theft from two houses in Santoshgarh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 4:27 am
Location
Advertisement

संतोषगढ़ में दो घरों से 6 लाख के आभूषण व नकदी चोरी

khaskhabar.com : बुधवार, 28 जून 2017 6:35 PM (IST)
संतोषगढ़ में दो घरों से 6 लाख के आभूषण व नकदी चोरी
ऊना। पुलिस चौकी संतोषगढ़ के तहत मजारा में अज्ञात शातिरों ने दो घरों में लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरी की वारदात में पीडि़त परिवारों का कुल करीब छह लाख का सामान चोरी हुआ है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार पीडि़त कावल सिंहने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार रात को वह खाना खाने के बाद सो गए। जब सुबह करीब पांच बजे उठा तो देखा की घर की खिडक़ी खुली हुई थी। लोहे की ग्रिल भी टूटी हुई थी। घर के अंदर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जांचने पर पाया गया कि घर से लगभग एक लाख के गहने व 24 हजार की नकदी चोर हाथ साफ कर गए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement