Advertisement
बिहार में मछली देने से किया इंकार तो मार दी गोली, हुई मौत

पुलिस के मुताबिक, सिमरिया घाट के रहने वाले श्रवण निषाद अपने पांच-छह साथियों के साथ दियारा के शिवनगर में मछली पकड़ रहा था। उसी दौरान पुरानी कसहा दियारा के रहने वाले कुछ लोग वहां पहुंचे और मछली की मांग करने लगे।
श्रवण के मुफ्त में मछली देने से इंकार किए जाने पर विवाद शुरू हो गया।
विवाद बढ़ने पर श्रवण को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मरांची के थाना प्रभारी साकेत कुमार ने सोमवार को बताया कि मृतक भी आपराधिक चरित्र का है तथा कई संगीन मामलों का आरोपी है। इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
इधर, सूत्रों का कहना है कि इन दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई भी चल रही थी।(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
क्राइम
Advertisement
Traffic
Features


