Rape of woman by threatening to kill him-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 8:28 pm
Location
Advertisement

जान से मारने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म

khaskhabar.com : मंगलवार, 09 अप्रैल 2019 6:38 PM (IST)
जान से मारने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म
जयपुर। मुहाना थाना इलाके में एक महिला से डरा-धमकाकर लगातार छह साल से देहशोषण सामने आया है। पीड़िता ने इस सम्बन्ध में इस्तगासे के जरिए मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

थानाधिकारी हीरालाल सैनी ने बताया कि इलाके निवासी 48 वर्षीय महिला ने पड़ौस में ही रहने वाले रतनलाल लाल पर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है कि करीब छह वर्ष पहले वह रतन लाल के साथ मजदूरी करती थी। इस दौरान उसने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और तभी से ही डरा-धमकाकर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता हुआ आ रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement