rape attempt with miniour child at murlipura in jaipur -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पडौसी ने घर में घुसकर नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, आहत होकर खुद को लगाई आग

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2018 4:46 PM (IST)
पडौसी ने घर में घुसकर नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, आहत होकर खुद को लगाई आग
जयपुर। पड़ौस में रहने वाले एक युवक घर में अकेली एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। समाज में शर्म के चलते आहत होकर नाबालिग ने खुद को आग लगा ली। घटना मुरलीपुरा थाना इलाके की है। गम्भीर हालत में नाबालिग पीडिता को एसएमएस अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डाॅक्टरों के मुताबिक पीडिता करीब 60 प्रतिशत तक जल चुकी है। पुलिस के मुताबिक नाबालिग पीड़िता मुरलीपुरा इलाके के शांति विहार में रहती है। युवक ने जिस वक्त इस कृत्य को अंजाम दिया उस वक्त वह घर पर अकेली खाना बना रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला आरोपी संजय सिंह घर पर आया और पीडिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसके बाद पीडिता चिल्लाने लगी। घटना के बाद परिजन और पडौसी भी मौके पर आ गए और आरोपी संजय को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई की।
लेकिन घटना से आहत होकर पीडिता सदमे में आ गयी और उसने कैरोसिन उड़ेलकर खुद को आग लगा ली। पीड़िता 60 प्रतिशत तक झुलस गई है जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement