Raibareilly Lover Commit Suicide After Shot His Girlfriend-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 3:52 am
Location
Advertisement

बारात के साथ दुल्हन का आशिक भी पहुंचा घर, फिर जो हुआ...

khaskhabar.com : बुधवार, 13 मार्च 2019 5:49 PM (IST)
बारात के साथ दुल्हन का आशिक भी पहुंचा घर, फिर जो हुआ...
रायबरेली। उत्तरप्रदेश के रायबरेली में एक सिरफिरे आशिक ने बंदूक से दुल्हन की गोली मार कर हत्या कर दी और फिर उसी बंदूक से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरा मच गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना मंगलवार 12 मई की है। इस घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। जानकारी के मुताबिक, रायबरेली के बछरांवा थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव के रहने वाले पुत्ती लाल की बेटी आशा की शादी उन्नाव जिले के आगापुर गांव के रहने वाले अनिल से हो रही थी। बारात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंच चुकी थी और जयमाल की तैयारी चल रही थी। दुल्हन स्टेज पर पहुंची और जयमाल की रस्म पूरी हुई। इस दौरान दुल्हन का आशिक भी वहां मौजूद था। अपनी प्रेमिका को किसी और की दुल्हन बनी देख वो आग बबूला हो गया। तभी उसने अपनी दोनाली बंदूक निकाली और दुल्हन पर दो फायर कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुल्हन को गोली लगते ही गांव मे सनसनी मच गई। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी उसी बंदूक से गोली मार ली। आनन-फानन में ग्रामीण उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घाषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि प्रेम प्रसंग वारदात की वजह बताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement