Prohibited woman by pretending to marry in Jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 1:34 pm
Location
Advertisement

जयपुर में शादी का झांसा देकर महिला से देहशोषण

khaskhabar.com : बुधवार, 25 नवम्बर 2020 12:31 PM (IST)
जयपुर में शादी का झांसा देकर महिला से देहशोषण
जयपुर। विद्याधर नगर इलाके में शादी का झांसा देकर एक महिला से देहशोषण व नकदी हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि जेपी कॉलोनी विद्याधर नगर निवासी एक महिला ने मामला दर्ज कराया है कि उसकी पति की मौत के बाद उसकी मुलाकात संजय शर्मा उर्फ भाया से हुई थी। आरोप है कि बातचीत के दौरान आरोपित ने उसको अपनी पत्नी से तलाक हो जाने की कहा।

जिसके बाद उसको शादी करने का विश्वास दिलाकर देहशोषण करने लगा। निजी आवश्यकता बताकर 3 लाख रुपए भी लिए। जानकारी करने पर पता चला कि आरोपित संजय शर्मा विवाहित है और उसने धोखाधड़ी कर रुपए हड़पे है। जिसके बाद पीडि़ता ने थाने जाकर मामला दर्ज कराया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement