Police Constable Murdered By A Knife In Tonk-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 19, 2024 11:41 am
Location
Advertisement

टोंक में पुलिस कांस्टेबल की चाकू से हत्या

khaskhabar.com : शनिवार, 27 जुलाई 2019 12:06 PM (IST)
टोंक में पुलिस कांस्टेबल की चाकू से हत्या
टोंक। राज्य में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि पुलिस प्रशासन पर हमला कर रहे है। ताजा मामला राजस्थान के टोंक का है जहां पर शुक्रवार रात को एक पुलिस कांस्टेबल की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस मामले में चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। कांस्टेबल के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।

जानकारी के अनुसार, कांस्टेबल मुकेश चौधरी (25) टोंक जिले के मेहंदवास का रहने वाला था। वह जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन में चालानी गार्ड था। शुक्रवार को वह ड्यूटी के बाद अपने घर चला गया था। रात को उस पर कुछ हमलावारों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए और फरार हो गए। मुकेश को गंभीर हालत में सआदत अस्पताल लाया गया। वहां मुकेश ने रात करीब 10 बजे दम तोड़ दिया। मुकेश के शरीर पर चाकू के नौ घाव मिले हैं।

चार लोगों पर हत्या का आरोप...
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। मुकेश के परिजनों ने जमीनी विवाद को लेकर हत्या किए जाने का शक जताया है। इस संबंध में चार लोगों पर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने तत्परता बरतते हुए तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement