Panchkula gang-rape shocker, 40 men brutalise, rape woman for 4 days-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 7:44 am
Location
Advertisement

40 लोगों ने चार दिन तक किया महिला से गैंगरेप

khaskhabar.com : शुक्रवार, 20 जुलाई 2018 2:25 PM (IST)
40 लोगों ने चार दिन तक किया महिला से गैंगरेप
पंचकूला। देश में आए दिन महिलाओं के ऊपर अपराध बढ़ते ही जा रहे है। ताजा मामला हरियाणा के पंचकूला में अब तक की सबसे हैवानियत वाली घटना सामने आई है। खबरों के मुताबिक, एक महिला के साथ 40 लोगों ने कथित रूप से गैंगरेप किया है। पीडि़त महिला विवाहित बताई जा रही है। इस विवाहित पीडि़त महिला के साथ 40 लोगों ने चार दिन तक रेप किया है। वहीं, पीडि़ता किसी तरह से उनके चंगुल से छूटकर भागी और पुलिस को इसकी सूचना दी है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि गैंगरेप की घटना एक सरकारी गेस्ट हाउस में हुई।

यहां पीडि़ता को बंधकर बनाकर रखा गया था। पीडि़ता के द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद हैवानियत की सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि फिलहाल पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

गैंगरेप पीडि़ता के मेडिकल परीक्षण में रेप की पुष्टि हो गई है। बताया जा रहा है कि यह सरकारी गेस्ट हाउस पंचकूला के मोरनी इलाके में स्थित है। गेस्ट हाउस के आसपास का इलाका सुनसान है। पुलिस ने गेस्ट हाउस के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटना के सिलसिले में दो आरोपियों अरेस्ट किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने लडक़ी का बयान दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों की तलाश नें जुट गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement