One held for snatching car at gunpoint in Gurugram-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुरुग्राम में बंदूक की नोक पर लूटी थी कार, आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 23 दिसम्बर 2020 08:52 AM (IST)
गुरुग्राम में बंदूक की नोक पर लूटी थी कार, आरोपी गिरफ्तार
गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने यहां धनकोट गांव के पास कथित बंदूक की नोक पर एक ठेकेदार से हुंडई क्रेटा कार छीनने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लोकेश सेहरावत के रूप में हुई, उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। हालांकि, इस मामले के एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया जाना बाकी है। यह घटना रविवार करीब 8.15 बजे घटी, जब पेशे ठेकेदार नवीन कुमार ने सड़क किनारे अपनी कार खड़ी की थी, तभी वहां पहुंचे दो बदमाशों ने बंदूक के दम पर कार छीन ली और मौके से फरार हो गए।
गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता सुभाष बोकेन ने कहा, "मामले की कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया और उसके कब्जे से वाहन भी बरामद कर लिया गया है। उसके एक साथी की तलाश जारी है।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement