Neighbor tried to rape a teenager in Jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 7:42 am
Location
Advertisement

जयपुर में पड़ौसी ने किया किशेारी से दुष्कर्म का प्रयास

khaskhabar.com : शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020 12:06 PM (IST)
जयपुर में पड़ौसी ने किया किशेारी से दुष्कर्म का प्रयास
जयपुर। प्रताप नगर इलाके में पड़ौसी युवक के एक किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसएचओ पुरूषोत्तम मेहरिया ने बताया कि श्योपुर प्रताप नगर निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने प्रकरण दर्ज कराया है। गुरुवार रात को वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ौस में रहने वाला लडक़ा विष्णु आया। उसके अकेला पाकर आरोपित विष्णु उसका मुंह बंद कर उठाकर अपने घर ले गया।

जहां उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध कर शोर मचाकर पीडि़ता ने अपने घर भाग आई। परिजनों के आने के बाद पीडि़ता ने आपबीती सुनाई। गुस्साएं परिजन पीडि़ता को लेकर थाने पहुंचे और आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement