Advertisement
दिल्ली में चोरी के संदेह में युवक को पीटा, युवक ने दम तोड़ा
नई दिल्ली। दिल्ली में चोर होने के संदेह पर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार को पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी।
यह घटना गुरुवार की देर रात को हुई जब पीड़ित एक घर में घुस रहा था।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि कुछ स्थानीय लोगों ने उसे चोर समझ कर पकड़ लिया और उसकी बेहोश होने तक पिटाई की। अधिकारी के अनुसार बेहोशी की हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अभी तक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, वहीं एक अन्य को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच चल रही है।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
Advertisement
क्राइम
Advertisement