Mumbai choreographer arrested for kidnapping, raping minor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 5:42 pm
Location
Advertisement

कोरियोग्राफर ने नाबालिग से किया रेप, सोशल साइट से हुई पहचान

khaskhabar.com : गुरुवार, 21 जून 2018 11:44 AM (IST)
कोरियोग्राफर ने नाबालिग से किया रेप, सोशल साइट से हुई पहचान
मुंबई। मायानगरी मुंबई में एक नाबालिग लडक़ी से रेप करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने एक कोरियोग्राफर को गिरफ्तार किया है। खबर के मुताबिक आरोपी कोरियोग्राफर का नाम आदित्य गुप्ता है। आरोपी टेलीविजन रियलिटी शो में प्रतियोगी भी रह चुका है। खबर के अनुसार, पीड़िता को रविवार को आरोपी ने मिलने के लिए बुलाया, जिसके बाद दोनों की ये पहली मुलाकात थी।

आरोपी आदित्य गुप्ता ने पीडि़ता को नालासोपारा ले गया। जहां उसे एक कमरे में ले गया और खाने में नशीली पदार्थ मिलाकर उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी रेप करने के बाद लडक़ी को छोडक़र भाग गया। दूसरे दिन सुबह लडक़ी बेहोशी हालात में मिली, जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती पीडि़ता तब तक होश में आ चुकी थी। जिसके बाद उसने पुलिस की मदद से अपने पिता से बात की। बाद में पीडि़ता को पुलिस ने जांच के लिए मुंबई के भाभा अस्पताल ले गई।

जहां पर पीडि़ता का बयान दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई। पुलिस की मानें तो आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी और पीडि़ता की पहचान सोशल साइट इंस्टाग्राम से हुई थी, जिसके बाद उसको गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पीडि़ता फोन रिकॉर्ड डाटा की मदद से आरोपी को अंधेरी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल लिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement