Mother, daughter accused of witchcraft killed in Jharkhand-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 12:45 pm
Location
Advertisement

झारखंड: जादू-टोना करने के आरोप में मां-बेटी की हत्या कर दी

khaskhabar.com : शनिवार, 29 जून 2019 12:58 PM (IST)
झारखंड: जादू-टोना करने के आरोप में मां-बेटी की हत्या कर दी
रांची। झारखंड के पश्चिम सिंघभूम जिले में डायन के अंधविश्वास में पड़ोसियों ने मां-बेटी काे लाठी-डंडे से इतना पीटा और चाकू से हाथ-गर्दन काट हत्या कर दी। पिता-पुत्र ने भागकर अपनी जान बचाई। बेटी के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई गई है। मामला गुदड़ी थाना क्षेत्र के रोवाउली गांव का है।

पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान महिला का पति सुभाष खंडैत और बेटा भागने में सफल रहे। उन्होंने शुक्रवार को मामला दर्ज कराया। खंडैत ने शिकायत में लिखा कि सोमवार को उनके घर में एक पूजा आयोजित हुई थी जिसमें उनके पड़ोसी रामबिलास की पत्नी शामिल हुई थीं। पूजा के बाद वह बीमार हो गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement