Mohali councilor arrested for raping woman -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:39 pm
Location
Advertisement

महिला को पंजाब से जयपुर लाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी मोहाली का पार्षद गिरफ्तार

khaskhabar.com : बुधवार, 26 फ़रवरी 2020 3:05 PM (IST)
महिला को पंजाब से जयपुर लाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी मोहाली का पार्षद गिरफ्तार
जयपुर। महिला को नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म करने वाले मोहाली पंजाब के पार्षद को सदर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। आरोपी ने रिपोर्ट दर्ज करवाने और किसी को बताने पर पीड़िता को जान से मारनी की धमकी भी दी थी।

एसएचओ सदर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुरेन्द्र सिंह मूलत: मोहाली पंजाब का रहने वाला है। उसे फिलहाल वहां कांग्रेस पार्षद भी बताया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ मोहाली की रहने वाली एक विवाहिता ने जयपुर लाकर सदर इलाके में एक होटल में नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने पीड़िता के बयान और मेडिकल के आधार पर आरोपी को सोमवार रात को मोहाली से गिरफ्तार कर लिया। सदर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए स्थानीय मटोर थाना पुलिस की भी मदद ली थी। मंगलवार को उसे जयपुर की अदालत में पेश किया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

अधिकारियों से मिलाने का झांसा: दुष्कर्म पीड़िता भी मोहाली की रहने वाली है। आरोपी सुरेन्द्र ने उसे जयपुर में कई बड़े काम करने और अधिकारियों से मिलाकर लाने झांसा दिया था। दोनों जने वर्ष 2018 के जुलाई माह में ट्रेन से जयपुर पहुंचे। जानकारी के अनुसार सुरेन्द्र ने सदर थाना क्षेत्र स्थित कार्तिकेय होटल में कमरा बुक करवाया। पीड़िता ने अधिकारियों से मिलने की बात कहीं तो उसने कुछ देर आराम कर सुबह मुलाकात की बात कही। पीड़िता का आरोप है कि उसने नशीली दवा खिलाई जिससे वह बेहोश हो गई। होश आया तो उसे दुष्कर्म कर पता चला। पीड़िता के विरोध करने पर उसने मोबाइल से बनाई अश्लील क्लिप वायरल करने की धमकी दी थी। पुलिस पड़ताल में उसके जयपुर आने और होटल में अपनी आईडी से ठहरने सहित अन्य साक्ष्य मिले तो उसे गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement