Missing innocent zombies behind police line, fear of rape-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 4:22 am
Location
Advertisement

पुलिस लाइन के पीछे मिली मासूम की लाश, दुष्कर्म की आशंका

khaskhabar.com : शनिवार, 12 अगस्त 2017 12:27 PM (IST)
पुलिस लाइन के पीछे मिली मासूम की लाश, दुष्कर्म की आशंका
मैनपुरी। शहर में कल स्कूल की छुट्टी के बाद से गायब हुई 6 वर्षीय मासूम रिया का आज शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या दुष्कर्म के बाद हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। मामला मैनपुरी के थाना कोतवाली क्षेत्र के गोला बाजार का है जहां संजय की पुत्री रिया (6) पास ही के एक निजी स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ती थी। कल स्कूल के बाद रिया घर नहीं पहुंची तो उसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए रात 12 बजे तक रियर की तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। आज पुलिस लाइन के पीछे उसका शव खून से सना हुआ मिला है। उसके चेहरे पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। मासूम के साथ दुष्कर्म जैसी घटना की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement