Misbehavior with a minor child sleeping under the sidewalk-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फुटपाथ के नीचे सो रही नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म

khaskhabar.com: शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2017 5:42 PM (IST)
फुटपाथ के नीचे सो रही नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म
जयपुर। राजधानी जयपुर में मासूमों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर सदर थाना इलाके में एक बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना हसनपुरा पुलिया के नीचे की है, जहां एक महिला और उसकी बेटी हसनपुरा पुलिया के नीचे फुटपाथ पर सो रही थी। महिला का पति रिक्शा लेकर गया हुआ था। इसी दौरान एक युवक ने बालिका के साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म किया। जैसे ही बालिका का पिता वापस लौटा तो डरी सहमी बालिका ने घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी लगते ही पिता अपनी बेटी के साथ थाने पहुॅचा और आरोपी देवा के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement