minor girl going to complain of tampering in gorakhpur naked, accused arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 5:45 pm
Location
Advertisement

UP में छेड़खानी की शिकायत करने जा रही नाबालिग को किया निर्वस्त्र, आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com : मंगलवार, 17 दिसम्बर 2019 11:33 AM (IST)
UP में छेड़खानी की शिकायत करने जा रही नाबालिग को किया निर्वस्त्र, आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में 17 साल की नाबालिग लड़की को सड़क पर अर्धनग्न करने की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पीड़ित लड़की रविवार को जब अपनी भाभी व अपने पिता के साथ जिले के चौरी चौरा इलाके के पुलिस थाने में इन आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत दर्ज करवाने जा रही थी, तभी रास्ते में इन दो आरोपी भाइयों ने इस जघन्य घटना को अंजाम दिया।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने कथित तौर पर लड़की के कपड़े फाड़ दिए और जब उसके पिता इसका विरोध करने के लिए आगे आए तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। दोनों आरोपी सोमवार को गिरफ्तार कर लिए गए।

पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि दो भाई गौतम और मुकेश उसका पीछा किया करते थे और भद्दी टिप्पणियां करते थे। लड़की के परिवार ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी तो इन दो भाइयों को दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी दी गई।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement