Minor gang-raped in a moving car in Haryana, 2 youth arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 10:41 am
Location
Advertisement

चलती कार में नाबालिग से दुष्कर्म, 2 युवक गिरफ्तार, एक आरोपी पीड़िता का परिचित

khaskhabar.com : शनिवार, 25 जनवरी 2020 6:08 PM (IST)
चलती कार में नाबालिग से दुष्कर्म, 2 युवक गिरफ्तार, एक आरोपी पीड़िता का परिचित
चंडीगढ़। हरियाणा के पानीपत में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हरियाणा के पानीपत शहर में दो युवकों ने कथित तौर पर नाबालिग के साथ चलती कार में दुष्कर्म किया। मामले का एक आरोपी पीड़िता का परिचित है।

कक्षा 11 की छात्रा यहां एक पार्क के पास शुक्रवार रात बेसुध अवस्था में मिली, जिसे बाद में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने मीडिया से कहा कि दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और साथ ही दुष्कर्म के लिए इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया गया है।

भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोस्को) कानून के तहत पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

पीड़िता शुक्रवार को ट्यूशन के बाद घर नहीं लौटी। देर शाम घरवालों को पता चला कि वह मॉडल टाउन इलाके में बेसुध अवस्था में पड़ी हुई है।

पुलिस ने कहा कि एक आरोपी छात्रा को जानता था और उसने पीड़िता को कॉल कर अपराध स्थल के करीब जन्मदिन मनाने के लिए बुलाया था। चार युवकों ने कार में शराब का सेवन किया और पीड़िता को भी जबरन शराब पिलाई, जिसके चलते वह बेहोश हो गई।

बाद में दो युवक उसे एक कार में ले गए और कथित तौर पर उसके साथ चलती कार में दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों लड़की को पार्क के नजदीक जहां उसकी स्कूटी खड़ी थी, वही छोड़कर चले गए।

--IANS

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement