Minor from Ukraine raped in Vrindavan by Pak music teacher-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 3:37 pm
Location
Advertisement

पाकिस्तान के म्यूजिक टीचर ने वृंदावन में यूक्रेन की नाबालिग से किया दुष्कर्म

khaskhabar.com : गुरुवार, 03 सितम्बर 2020 08:42 AM (IST)
पाकिस्तान के म्यूजिक टीचर ने वृंदावन में यूक्रेन की नाबालिग से किया दुष्कर्म
आगरा। उत्तर प्रदेश के वृंदावन में एक पाकिस्तानी म्यूजिक टीचर द्वारा कथित रूप से यूक्रेन की एक नाबालिग लड़की से लगातार तीन दिन तक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पाकिस्तानी नागरिक को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "आरोपी आनंद कुमार करांची का रहने वाला है और वह बीते कई सालों से टूरिस्ट वीजा पर इस शहर में रह रहा है।"

वृंदावन कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को परिक्रमा मार्ग में इमली ताला के पास गिरफ्तार किया गया। एफआईआर पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी और उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने कहा कि पीड़िता यूक्रेन की नागरिक है और पास के ही चैतन्य विहार में रहती है। उसे माता-पिता कृष्ण के भक्त हैं, हालांकि दोनों के बीच तलाक हो चुका है और अलग रहते हैं।

मथुरा के एसपी उदय शंकर ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच के आदेश दिए गए हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement