Meerut news : crime in Meerut, firing in Meerut-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 2:55 pm
Location
Advertisement

बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

khaskhabar.com : रविवार, 09 सितम्बर 2018 3:05 PM (IST)
बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
मेरठ। उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ जिले में गत रात बदमाशों ने एक दुकानदार को गोली मार दी। इससे दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक यह मामला नौचंदी थाना क्षेत्र का है। यहां मेरठ के हापुड़ रोड पर अनीस पान की दुकान करता है। गत रात दो युवक आए और उन्होंने उससे सिगरेट मांगी। सिगरेट 10 रुपए की थी और बादमाश 9 रुपए दे रहे थे। एक रुपए के विवाद में दो बदमाशों ने एक दुकानदार को बीच बाजार में गोली मार दी और तमंचे को लहराते हुए फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और बदमाशों की तलाश की जा रही है।

-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement