Married woman commits suicide by hanging in Jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 12:55 pm
Location
Advertisement

जयपुर में फंदा लगाकर विवाहिता ने की आत्महत्या

khaskhabar.com : शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020 11:10 AM (IST)
जयपुर में फंदा लगाकर विवाहिता ने की आत्महत्या
जयपुर। सोडाला इलाके में फंदा लगाकर एक विवाहिता ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मृतका रेखा सिंह पुत्री अशोक कुमार सिंह अंधेरी पूर्व मुम्बई की रहने वाली थी। नन्दपुरी सोडाला निवासी नितिन शर्मा से गत 19 जनवरी को विवाह हुआ था। घटनाक्रम के मुताबिक, 21 अक्टूबर को रेखा ने घर में फंदा लगा कर सुसाइड कर लिया।

परिजनों के कमरे में जाने पर रेखा फंदे से लटकी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने मृतका के पास सुसाइड नोट मिलने की बात से इंकार किया है। मामले की जांए एसडीएम साउथ कर रहे है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement