Advertisement
UP : मामूल बात को लेकर की तीन बच्चों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने बेरहमी से अपने तीन बच्चों की हत्या कर दी। उत्तर प्रदेश पुलिस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने साथ मिलकर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। तीनों बच्चों की हत्या 24 मई की शाम को की गई थी।
पुलिस ने बताया कि वो बच्चों के पिता से नाराज था क्योंकि उन्होंने उसे रोजा इफ्तार पार्टी में नहीं बुलाया और फोन पर उसको भला-बुरा बोला। इसी बात से गुस्से में आकर उसने तीन बच्चों को बहलाया-फुसलाया और बाद में उनका किडनैप कर लिया। आरोपी सलमान सीलमपुर में रहता है लेकिन उसकी परिवार बुलंदशहर में रहता है। आरोपी युवक ने बच्चों को किडनैप कर परिवार से पैसे भी मांगे लेकिन उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया। आरोपी युवक के ऊपर पहले से भी कई केस दर्ज थे।
डीसीपी संजीव यादव ने बताया कि आरोपी को बुधवार को उसे बाहरी दिल्ली के नरेला से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सलमान मलिक के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पूछताछ के लिए बुलंदशहर भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक बच्चों की उम्र 8 से 10 के बीच में थी। पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना अपराध कबूल किया। आरोपी ने बच्चों को बुलंदशहर के फैसलाबाद से किडनैप किया था। उसने बच्चों की हत्या कर उनके शव को गन्ने के खेत के एक ट्यूबवेल में फेंक दिया। पुलिस ने बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी घटना के बाद से ही फरार हो गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
Advertisement
बुलंदशहर
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement