Advertisement
दिल्ली : तलवार से दुकानदारों को धमकाने का आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में एक आदमी को तलवार लहाराते हुए दुकानदारों को धमकाते हुए कैमरे में देखा गया था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
आरोपी की की पहचान सलमान के रूप में की गई है। सोशल मीडिया पर वायरल घटना के वीडियो में उसे मंगलवार की रात तलवार से दुकानदारों को डराते हुए और एक व्यस्त बाजार में स्थित दुकानों मे तोडफ़ोड़ करते हुए देखा गया।
पुलिस उपायुक्त अतुल ठाकुर ने कहा, ‘‘हमने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथी मारूफ को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।’’
पुलिस ने कहा कि दोनों शराब के नशे में थे और दुकानदारों के साथ ऐसा करने से पहले उनकी एक स्थानीय व्यक्ति के साथ झड़प हुई थी।
दोनों पर भारतीय दंड संहिता और शस्त्र अधिनियम के तहत आरोप लगाया गया है।
ठाकुर ने कहा, ‘‘दोनों पर पहले से चार से भी अधिक मामले हैं जिनमें लोगों को चोट पहुंचाना भी शामिल है।’’
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
Advertisement
क्राइम
Advertisement