FB अकाउंट बना डाला- मैं कॉलगर्ल हूं, इस नंबर पर मुझसे कर सकते हैं बात
khaskhabar.com: शुक्रवार, 20 जनवरी 2017 4:01 PM (IST)
बार-बार नए नंबरों से फोन आने का सिलसिला नहीं थमा, तो उसने दोस्तों की
मदद से वजह तलाशना शुरू की। पता चला कि फेसबुक पर किसी ने उसके नाम से
फर्जी अकाउंट बना डाल रखा है। उसके नाम से बनाए गए अकाउंट में उसकी ही
तस्वीरों को मॉर्फिंग के जरिए अश्लील बनाकर, ‘मैं कॉलगर्ल हूं... इस मोबाइल
नंबर पर मुझसे फोन कर बात कर सकते हैं।’ मैसेज और मोबाइल नंबर के साथ
फेसबुक पर शेयर किया गया। छात्रा ने यह बात अपने परिजनों को बताई,
जिन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत सायबर सेल में शिकायत दर्ज
कराई। अब सायबर सेल पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है और छात्रा को बदनाम
करने वाले शख्स की तलाश की जा रही है।